Rajasthan News: पूर्व CM अशोक गहलोत अचानक तबीयत खराब होने से पंजाब का चुनावी दौरा बीच में छोड़ जयपुर लौटे

389

Rajasthan News: पूर्व CM अशोक गहलोत अचानक तबीयत खराब होने से पंजाब का चुनावी दौरा बीच में छोड़ जयपुर लौटे

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक तबीयत खराब होने के कारण पंजाब का चुनावी दौरा बीच में छोड़कर जयपुर लौट आए हैं। स्लिप डिस्क की दिक्कत के कारण गहलोत चुनावी दौरा बीच में ही छोड़कर जयपुर आ गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को चंडीगढ़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस और पंजाब की चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार रात को चुनावी दौरे पर चंडीगढ़ गए थे। आज गहलोत की चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे होशियारपुर के गढ़शंकर में कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला के समर्थन में चुनावी सभा थी। गहलोत 2 बजे अबोहर में चुनावी सभा थी। गहलोत की तबीयत खराब होने की वजह से अब 7वें फेज में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

गहलोत तबीयत खराब होने के बाद सुबह चंडीगढ़ से जयपुर रवाना हुए। स्लिप डिस्क की दिक्कत के कारण व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा। चंडीगढ़ और जयपुर एयरपोर्ट पर गहलोत व्हील चेयर से प्लेन तक पहुंचे। डॉक्टरों ने गहलोत को आराम करने की सलाह दी है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को पहले भी स्लिप डिस्क की दिक्कत हो चुकी है।