कृष्णानगर में Mahua Moitra का चल गया जादू, हार के कगार पर भाजपा की अमृता राय

357
Mahua Moitra

कृष्णानगर में Mahua Moitra का चल गया जादू, हार के कगार पर भाजपा की अमृता राय

लोकसभा चुनाव 2024 के अप्रत्याशित परिणामों ने सारे एग्जिट पोल के दावों की हवा निकाल ली है। पश्चिम बंगाल में जहां एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर फायदे की बात सामने आई थी।

रिजल्ट ठीक उलटे निकले। टीएमसी प्रदेश में रिकॉर्ड सीट जीत की ओर बढ़ रही है। कृष्णानगर सीट पर महुआ मोइत्रा का जादू कायम है। वो भाजपा की रानी मां अमृता राय से काफी आगे चल रही हैं। अमृता राय राजा कृष्णचंद्र राय के परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिनके नाम से शहर का नाम कृष्णानगर पड़ा।

 कृष्णानगर सीट पर टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा जीत की ओर बढ़ रही हैं। वो भाजपा प्रत्याशी अमृता राय से 60 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। कृष्णानगर लोकसभा सीट पर टीएमसी कैंडिडेट महुआ मोइत्रा 7300 वोटों से आगे चल रही हैं।

 पश्चिम बंगाल की 42 सीट पर रुझान आ गए हैं। अभी तक टीएमसी 21 सीट पर आगे है और भाजपा की 11 सीट पर बढ़त। महुआ मोइत्रा कृष्णानगर सीट पर 13000 वोट से पीछे चल रही हैं।

 टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा अपनी सीट पर पीछे चल रही थी, लेकिन फिर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अमृता राय से आगे चल रही हैं।कृष्णानगर लोकसभा सीट में टीएमसी कैंडिडेट महुआ मोइत्रा 5500 वोटों से पीछे। भाजपा कैंडिडेट अमृता राय आगे .शुरुआती रुझान में टीएमसी फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा कृष्णानगर लोकसभा सीट पर आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला रानी मां अमृता राय से है।

 ताजा रुझान के मुताबिक,टीएमसी 13 सीटों पर आगे है, बीजेपी 19 सीटों पर आगे है, एलएफ 1 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।वोटों की गिनती जारी है। पहली 100 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। एनडीए इंडिया गठबंधन से काफी आगे चल रही है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही देर में पहला रुझान भी आना शुरू हो जाएगा। कुछ ही पलों में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। चुनाव आयोग का कहना है कि मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद हैं।

स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल दे रहे हैं कड़ी टक्कर, क्या अमेठी से ईरानी होंगी विदा 

कृष्णानगर लोकसभा सीट ऐतिहासिक रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दबदबा रहा है। वाम दलों ने 1967 से 13 लोकसभा चुनावों में से 9 में इस सीट पर जीत हासिल की है। इसके बाद टीएमसी ने इस सीट पर दबदबा बनाए रखा है। टीएमसी ने कृष्णानगर लोकसभा सीट पर 2009, 2014 और 2019 के चुनाव जीते हैं। भाजपा को यहां अपनी एकमात्र जीत 1999 में मिली थी। जबकि, कांग्रेस का यहां आजतक खाता नहीं खुल पाया है।

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल के नतीजों से पता चलता है कि भाजपा को इस बार प्रदेश में 26 से 31 सीटें मिल सकती है। 2019 के मुकाबले यह काफी बड़ी संख्या है। 2019 में भाजपा बंगाल में 18 सीट जीत पाई थी। कृष्णानगर लोकसभा सीट पर एग्जिट पोल के नतीजे महुआ के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। हालांकि परिणामों के बाद नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे।