Dr Rajesh Rajora ACS to CM: डॉ राजेश राजौरा बने CM के ACS, संजय शुक्ला CM के PS 

1266
Dr Rajesh Rajora ACS to CM

Dr Rajesh Rajora ACS to CM: डॉ राजेश राजौरा बने CM के ACS, संजय शुक्ला CM के PS 

 

भोपाल: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के IAS अधिकारी डॉ राजेश कुमार राजोरा को वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास विभाग, एमडी NBPCL और अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन जल संसाधन विभाग भी बने रहेंगे।

राज्य शासन द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार संजय कुमार शुक्ला मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पदस्थ किए गए हैं। वे महिला एवं बाल विकास विभाग और योजना आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव भी बने रहेंगे।

IMG 20240611 WA0098 IMG 20240611 WA0097

श्रीमती रश्मि अरुण शमी प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग तथा विशेष आयुक्त मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रमुख सचिव आनंद विभाग का प्रभार भी अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।