Sonakshi’s Marriage with Zaheer : शत्रुघ्न सिंहा के राम दरबार में बेटी की बारात ज़हिर खान लेकर आएंगे!

जानिए, यह परिवार बरसों से इतना बड़ा राम भक्त क्यों हो गया!

2373

Sonakshi’s Marriage with Zaheer : शत्रुघ्न सिंहा के राम दरबार में बेटी की बारात ज़हिर खान लेकर आएंगे!

Mumbai : भुवनेश्वरी प्रसाद सिन्हा बिहार विधान परिषद के सदस्य और पटना हाई कोर्ट के जाने माने वकील थे। शादी के कुछ साल बाद भी जब उनके यहां कोई संतान नहीं हुई। कुछ लोगों ने सलाह दी कि बनारस के ‘राम नाम बैंक’ से राम के नाम का कर्ज लेने पर हर इच्छा पूरी होती हैं, आप भी वही करें।

IMG 20240614 WA0016

भुवनेश्वरी प्रसाद ने यह सलाह मानी और पत्नी सहित बनारस पहुंच गए। सलाह के अनुसार, राम नाम से क़र्ज़ लेकर राम जी को अपनी इच्छा की अर्ज़ी लगा दी। इसका ऐसा फल मिला कि उनके घर में एक के बाद एक चार पुत्र हुए। उन्होंने उनका नाम राम सिन्हा, लक्ष्मण सिन्हा,भरत सिन्हा व शत्रुघ्न सिन्हा रखा। पटना के घर का नाम भी ‘रामायण’ रखा।

तीन बेटे तो डॉक्टर बन गए, लेकिन एक पुत्र शत्रुघ्न को फिल्मों में एक्टिंग का शौक था, तो वो बम्बई आ गया और स्थापित एक्टर बन गया। उसने यहीं परिवार बसा लिया और एक पुत्री का जन्म हुआ, जिसका नाम सोनाक्षी रखा। बाद में दो पुत्र हुए जिनका नाम लव और कुश रखा गया। बम्बई के घर का नाम भी उन्होंने ‘रामायण’ ही रखा। लेकिन, अब परंपरा टूट रही है। जो परिवार बरसों से राम दरबार बना था अब उस परिवार की बेटी अलग धर्म में शादी कर रही है। ‘रामायण’ में अब ज़हिर खान बारात लेकर आ रहे हैं।

IMG 20240614 WA0017

बेटी की शादी पर पिता की प्रतिक्रिया

सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी की शादी के वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन सामने आया, जिसे सकारात्मक नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा है कि उन्हें अभी तक शादी के बारे में कुछ नहीं पता। वे अभी दिल्ली में है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी की खबरों पर ऐसे रिएक्ट किया, जैसे उन्हें किसी बात की कोई जानकारी नहीं है।

 

उतना ही जानता हूं जितना मीडिया से जाना

ज्यादा कुरेदने पर उन्होंने कहा कि इलेक्शन रिजल्ट के बाद से दिल्ली में हूं। मेरी बेटी के प्लान को लेकर कोई बात नहीं हुई। आपका सवाल यह है कि क्या वो शादी कर रही है? इसका जवाब यह है कि उन्होंने मुझे अभी तक कुछ बताया नहीं! मैं उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में पढ़ा है। मुझसे इस बारे में जब भी बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। हम चाहते हैं उन्हें दुनिया की सभी खुशियां मिले।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमे अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है। वह गलत फैसला नहीं लेंगी। जब भी उसकी शादी होगी मैं उसकी बारात के आगे डांस करूंगा। मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा आजकल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं हैं, बस आकर उन्हें बताते हैं। हमें तो बताए जाने का इंतजार है।