Heavy Rains: पानी की टंकी गिरी, 2 की मौत, कई घायल, टंकी बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

122

Heavy Rains: पानी की टंकी गिरी, 2 की मौत, कई घायल, टंकी बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

आगरा: कल शाम आगरा में भारी बारिश के दौरान पानी की टंकी गिर गई जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

IMG 20240701 WA0003

आगरा रेंज के IG दीपक कुमार ने बताया कि कल शाम को बारिश के दौरान पानी की टंकी गिर गई। कुछ लोग इसके नीचे दब गए। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, NDRF और SDRF को भी बुलाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार 2 महिलाओं को मृत घोषित किया गया है। इसे बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।