Betul MP: भीषण सड़क दुर्घटना घने कोहरे और तेज रफ्तार ने ली 4 लोगों की जान

993
Indore Tops in Road Accidents: सड़क हादसों में इंदौर प्रदेश में अव्वल, भोपाल तीसरे पर

Betul MP: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आज कल सुबह हुई एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतूल इंदौर नेशनल हाइवे पर आज सुबह यह बड़ा हादसा घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण होना बताया गया है।

जिले में चिचोली से 6 किलोमीटर दूर जुबली शुगर मिल के पास एक कार अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में गोरे गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार चढ़ोकार और उनकी पत्नी शोभा के साथ ही आमला गांव के निवासी अनिल घोड़के और उनके बेटा निशांत की मौत हो गई।

घटना में अनिल घोड़के की पत्नी हेमलता घोड़के गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा दीक्षा कुमारी निवासी भरुस भी गंभीर रूप से घायल है। दोनों को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है।