Sunil Shetty Planted a Sapling : सुनील शेट्टी ने BSF जवानों और मंत्री विजयवर्गीय के साथ पौधा रोपा!

अभियान की सराहना करते हुए विजयवर्गीय को आयोजन की शुभकामनाएं दी!

1877

Sunil Shetty Planted a Sapling : सुनील शेट्टी ने BSF जवानों और मंत्री विजयवर्गीय के साथ पौधा रोपा!

 

Indore : परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी ने रेवती रेंज में बीएसएफ जवानों और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पौधरोपण किया। गौरतलब है मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में 51 लाख पेड़ लगा रहे है।

इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय के साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भागीदारी करते हुए बीएसएफ परिसर में पौधरोपण किया। गौरतलब है कि इंदौर में एक हफ्ते में 51 लाख पौधे रोपने का संकल्प लिया गया है। इसी के तहत हर दिन बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, राजेंद्र राठौर जी सहित बड़ी संख्या में जवानों और आम लोगों की उपस्थिति रही।

IMG 20240708 WA0052

सुनील शेट्टी ने अभियान की सराहना करते हुए मंत्री विजयवर्गीय को इस आयोजन की शुभकामनाएं दी। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा की क्लीन इंदौर को ग्रीन इंदौर बनाने की दिशा में हम कदम बढ़ा रहे है। इस अभियान में इंदौर 51 लाख पौधे रोपकर कीर्तिमान बनाएगा। इंदौर का हर नागरिक इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा हैं।