Major Road Accident: दूध वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार 4 में से 2 युवकों की मौत, 2 युवतियां गंभीर घायल!

882

Major Road Accident: दूध वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार 4 में से 2 युवकों की मौत, 2 युवतियां गंभीर घायल!

 

Ratlam : जिले के सरवन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई दुर्घटना में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार 4 में से 2 युवकों की मौत हो गई और 2 युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया गया है कि रात्रि में पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान रात्रि में 3-30 बजे यह चारों घायल अवस्था में सैलाना-बांसवाड़ा रोड पर मिले जिन्हें पुलिस एंबुलेंस से लेकर बुधवार तड़के रतलाम के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां दोनों युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

मृतकों के नाम राजेश उर्फ राजू (21) पिता लक्ष्मण दामा निवासी चिराखदान थाना सरवन एवं सुनील (19) पिता नारायण लाल मईडा निवासी पाटिया खोरा थाना साखतली जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) की मौत हो गई। जबकि नर्मदा (20) पिता नागजी चरपोटा एवं माया (18) पिता राजू निनामा दोनों गांव राधा कुंवा थाना सरवन गंभीर घायल हो गई, मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच अनुसार दोनों युवकों गांव राधा कुंवा से युवतियों को बाइक पर अपने साथ लेकर सैलाना आ रहे थे। सरवन से सेलाना की तरफ आने के दौरान चावड़ा खेड़ी फंटा पर दूध गाड़ी की टक्कर से चारों घायल हो गए। पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। तब सड़क पर चारों घायल मिले।

 

दोनों मृतक युवकों के परिजन भी सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। घायल युवती नर्मदा के परिजन भी आ गए थे। लेकिन एक अन्य घायल युवती माया के घर वाले दोपहर 12 बजे तक मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचे थे। माया को गंभीर चोटे आई है। सरवन थाने के सब इंस्पेक्टर जीएल भूरिया, आरक्षक शैलेंद्र सिंह सोलंकी अन्य मेडिकल कॉलेज पहुंच कर जांच पड़ताल में लगे हैं।

 

मृतक राजेश उर्फ राजू के पिता लक्ष्मण ने बताया कि बेटे की शादी हो चुकी थी। वह अपने ससुराल जमुनापाड़ा (सरवन) में रहता था। कभी-कभी घर आता था। अभी तीन-चार दिन पहले ही उसके बेटी हुई हैं।

वहीं दूसरे मृतक सुनील के पिता नारायण लाल ने बताया कि बेटे की शादी नहीं हुई है। दोनों मृतक सैलाना के जैन ढाबे पर काम करते थे।

 

घायल युवती नर्मदा के जीजा हेमराज ने बताया कि सुबह 6 बजे एंबुलेंस चालक का कॉल आया। इसके बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचा हूं। पुलिस की जांच के अनुसार दोनों युवतियां सहेलियां हैं। दोनों के घर पास-पास हैं।

 

*क्या कहते हैं अधिकारी!* 

प्रारंभिक जांच में दूध की गाड़ी से टक्कर होना सामने आया हैं। दो युवकों की मौत हो गई हैं। दोनों युवतियां घायल हैं। मर्ग कायम कर जांच की जा रही हैं।

जीएल भूरिया सब इंस्पेक्टर 

थाना सरवन