Weather Update:पश्चिमी विक्षोभ के बादल 2 दिशाओं में बंटे, MP में तेज बारिश के आसार, मानसून होगा मेहरबान

5118

Weather Update:पश्चिमी विक्षोभ के बादल 2 दिशाओं में बंटे, MP में तेज बारिश के आसार, मानसून होगा मेहरबान

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के बादल दो दिशाओं में बंट गए हैं। वह पश्चिम से आकर सीधे अरब देशों की ओर उतर रहे हैं तो वहीं भारत के उत्तरी भाग में भी उतरकर उत्तर- पूर्व से मध्य प्रदेश की ओर मुड़ रहे हैं। इस तरह मध्य प्रदेश को दोहरा लाभ मिल रहा है और आज से ही प्रदेश में बारिश का सिलसिला कई स्थानों पर एक साथ शुरू हो सकता है, जो अगले सप्ताह तक बने रहने की संभावना रहेगी।

मध्य प्रदेश में मौसम उत्तर – पूर्व से आकर पश्चिम की ओर चलेगा, इसलिए जबलपुर, सागर, इंदौर, देवास, उज्जैन, भोपाल आदि जिलों में आज वर्षा हो सकती है और 14 जुलाई रविवार को कई स्थानों पर तेज बारिश की आशंका है।

उत्तर भारत में भी पश्चिमी विक्षोभ के बादल कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड से होते हुए उत्तर प्रदेश के रास्ते मध्य प्रदेश से गुजरात की ओर बह रहे हैं। इधर उत्तर पूर्व के बादल भी पूर्वी राज्यों को भिगोते हुए बंगाल, उड़ीसा, झारखंड छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की ओर अग्रसर है। साथ ही पूर्व दिशा के बादल दक्षिणी राज्यों को भिगो रहे हैं। आज तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में अच्छी बारिश के आसार हैं। महाराष्ट्र में मुंबई में आज भारी बारिश की संभावना बन रही है।