Weather Update: चेन्नई के समुद्र में बन रहा है चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ के बादल पूर्व की ओर बढ़े, MP में गर्मी का कहर जारी

72

Weather Update: चेन्नई के समुद्र में बन रहा है चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ के बादल पूर्व की ओर बढ़े, MP में गर्मी का कहर जारी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

जैसी कि आशंका थी कि पश्चिमी बंगाल में बादलों के उत्पात से चक्रवात बन सकता है, वही हुआ, तमिलनाडु (चेन्नई) के समुद्र में रात को चक्रवात के संकेत मिल गए हैं। बहरहाल शुरुआत 30km प्रति घंटे की रफ्तार से हुई है, इसमें अभी बदलाव आयेंगे, जिससे ये पूर्ण आकार में आएगा, या धूमिल हो जाएगा, पता चल सकेगा। इसके बनने से भारत के पूर्वी राज्यों को बाढ़ बारिश का खतरा हो सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बादलों का उत्पात भी चल रहा है, आज अंडमान में भारी तूफानी बारिश का अंदेशा है। वहीं बादलों की लय उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम में गुत्थमगुत्था हो रही है, जिससे चक्रवात के आसार बने हैं। अगले 24 से 36 घंटे में इसकी स्थिति साफ हो सकेगी।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के बादल कश्मीर और राजस्थान से घुसकर पूर्व की ओर जा रहे हैं। आज भी उत्तराखंड लद्दाख और कश्मीर में बारिश, बिजली के आसार हैं, वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी से भी बादल गुजरते रहेंगे। इस रूट पर बारिश की संभावना कुछ कुछ बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश में गर्मी शबाब पर है। इंदौर भोपाल में अभी रात का तापमान और बढ़ेगा। 16 मई से तापमान कम हो सकता है, लेकिन ग्वालियर, जबलपुर में गर्मी आक्रामक होती रहेगी।