DA Hike Possible : केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने बड़ी खुशखबरी, बढ़ेगा महंगाई भत्ता!   

जुलाई के अंत में महंगाई भत्ते का फाइनल स्कोर आने पर आंकड़ा पता चलेगा! 

531
DA Hike Possible : केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने बड़ी खुशखबरी, बढ़ेगा महंगाई भत्ता!
Dearness allowance (DA) - Meaning, Types, DA Calculation & Taxability

DA Hike Possible : केंद्रीय कर्मचारियों को इस महीने बड़ी खुशखबरी, बढ़ेगा महंगाई भत्ता! 

New Delhi : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में इजाफा देखने को मिलने वाला है। जुलाई के महीने में ही यह तय होता है। तभी पता चलता है कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होगी। इस बीच AICPI इंडेक्स के मई 2024 के नंबर्स अपडेट हो गए। इसके मुताबिक, महंगाई भत्ता 53% पहुंच गया है। अब बस जून के नंबर आने बाकी हैं, जो 31 जुलाई को रिलीज होंगे।

मौजूदा वक्त में, केंद्रीय कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता मिलता है, जिसे मार्च 2024 में बढ़ाया गया था। महंगाई भत्ते की दर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर निर्भर करती है, जो मुद्रास्फीति की दर को दर्शाता है। AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते का स्कोर तय होता है। अभी तक महंगाई भत्ते के 5 महीने यानी मई 2024 तक के नंबर आए हैं, अब जून के नंबर्स जारी होने हैं। जुलाई के अंत में जून का आंकड़ा आने से महंगाई भत्ते का फाइनल स्कोर पता चलेगा।

महंगाई भत्ते में कितना इजाफा संभव 

अनुमान है कि जुलाई से महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53% पहुंच जाएगा। मई 2024 AICPI इंडेक्स 139.9 अंक पर पहुंच गया। इसमें 0.5 अंक का उछाल देखने को मिला है। इसके आधार पर महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन भी 52.91% हो गई। इसे 53% ही गिना जाएगा। लेकिन, अभी एक महीने का आंकड़ा आना बाकी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कैलकुलेशन के आधार पर जून 2024 में भी इंडेक्स 0.5 अंक तक का उछाल दिख सकता है। अगर ऐसा होता है तो भी महंगाई भत्ते के स्कोर पर कोई असर नहीं देखने को मिलेगा।

डीए शून्य होगा या नहीं?

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता शून्य यानी जीरो (0) नहीं होगा। महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन चलती रहेगी। दरअसल, इसे लेकर कोई नियम है ही नहीं. पिछली बार ऐसा तब किया गया था, जब बेस ईयर में बदलाव हुआ था। अब बेस ईयर बदलने की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है, इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 50% की दर से आगे बढ़ेगा।

महंगाई भत्ते में 1% का नुकसान

जनवरी से जून 2024 के बीच आए AICPI-IW इंडेक्स के नंबर्स से तय होगा कि जुलाई 2024 से कर्मचारियों को कितना महंगाई भत्ता मिलेगा। अभी जून का नंबर आना बाकी है, जो जुलाई के आखिर में रिलीज होगा। जनवरी में इंडेक्स का नंबर 138.9 अंक पर था, जिससे महंगाई भत्ता बढ़कर 50.84% हो गया था। इसके बाद फरवरी में इंडेक्स 139.2 अंक, मार्च में 138.9 अंक, अप्रैल में 139.4 अंक और मई में 139.9 अंक पर पहुंच गया। इस पैटर्न पर महंगाई भत्ता 51.44%, 51.95%, 52.43% और 52.91% पहुंच चुका है। अभी तक के ट्रेंड्स के मुताबिक कर्मचारियों को 1% तक का नुकसान होते दिख रहा है।

महंगाई भत्ता कितना और बढ़ेगा 

एक्सपर्ट्स मुताबिक, महंगाई भत्ते (DA) में बहुत बड़ी तेजी नहीं आएगी। बल्कि 1% का नुकसान रहेगा। जुलाई में डीए बढ़ोतरी 3% हो सकता है। इसे 53% की दर से दिया जाएगा। शून्य होने की संभावना नहीं है। AICPI Index से तय होने वाला DA का स्कोर फिलहाल 52.91% पर है। अगर इंडेक्स में 0.5 अंक तक का और उछाल भी आता है, तो भी महंगाई भत्ता 53.28% ही होगा। इसका मतलब इसे 53% ही माना जाएगा।