Protection of Trees : रीगल से मधुमिलन चौराहा तक सौंदर्यीकरण में पेड़ों को सुरक्षित रखा जाएगा! 

जलजमाव समस्या के निराकरण के लिए महापौर के स्टांप वाटर लाइन डालने के निर्देश!

48

Protection of Trees : रीगल से मधुमिलन चौराहा तक सौंदर्यीकरण में पेड़ों को सुरक्षित रखा जाएगा! 

Indore : यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रीगल चौराहा से मधुमिलन चौराहा तक विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मकसद चौराहे के समग्र विकास और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेना था। इसके साथ महापौर ने रीगल चौराहा से मधुमिलन चौराहा तक किए जा रहे विकास कार्यों के दौरान सड़क किनारे स्थित पेड़ और पौधों को सुरक्षित करने के भी निर्देश दिए।

महापौर के साथ विधायक गोलू शुक्ला ने 4 करोड़ की लागत से मधुमिलन चौराहा विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण कार्य के तहत किए गए कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने मधुमिलन चौराहे पर किए गए विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

IMG 20240717 WA0141

मधुमिलन चौराहे के आसपास के क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति को सुधारने के लिए की जा रही स्टॉम्प वाटर लाइन बिछाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। साथ ही, बेहतर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। महापौर ने यातायात विशेषज्ञों के साथ मिलकर चौराहे का यातायात प्लान तैयार करने और यातायात दबाव को कम करने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने विशेषज्ञों से सुझाव मांगे और विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि शहर का समग्र विकास और यातायात प्रबंधन में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे ताकि शहरवासियों को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के अंत में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें, ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा, पार्षद पंखुड़ी जैन डोसी, गजानन गावडे, अपर आयुक्त अभय राज गांवकर, मनोज पाठक, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे।