Scammer Caught : डिंडोरी से 2.59 करोड़ का घोटाला करने वाला AC भोपाल से गिरफ्तार!

6 महीने से फरार थे, 10 हजार का ईनाम भी घोषित, 3 जिलों में तलाशा गया!

69

Scammer Caught : डिंडोरी से 2.59 करोड़ का घोटाला करने वाला AC भोपाल से गिरफ्तार!

 

Bhopal : करीब 3 करोड़ की छात्रवृत्ति का घोटाला करने वाले डिंडोरी के पूर्व आदिवासी सहायक आयुक्त और वर्तमान में सिवनी के सहायक आयुक्त को डिंडोरी पुलिस ने भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। उन पर 10 हजार का ईमान घोषित किया गया था। उन्होंने डिंडोरी जिले में रहकर 2 करोड 59 लाख रु का छात्रवृत्ति घोटाला किया था। तत्कालीन सहायक आयुक्त अमर सिंह उईके को डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने भोपाल में दबिश देकर पकड़ा है।

उइके को डिंडोरी पुलिस 21 फरवरी 2024 से मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी। वे लगातार डिंडोरी पुलिस को चकमा देते फरारी काट रहा था। सुबह 4 बजे के लगभग डिंडोरी पुलिस ने होटल में सो रहे अमर सिंह उइके को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें डिंडोरी लाया गया है। अब उनसे कड़ाई से पूछताछ होगी। संभावना है कि पूछताछ में वे अपने साथी घोटालेबाजों के नाम बता सकते हैं।

IMG 20240728 WA0019

डिंडोरी कोतवाली प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि फरवरी माह में वर्तमान सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला ने शिकायत की थी, कि जिला स्तर और राज्य स्तर की टीम ने जांच के बाद घोटाला साबित होने पाया था। इसमें लोकायुक्त के एफआईआर के निर्देश प्राप्त हुए थे।

ठिकाना बदलकर फरार रहे

इस पर वर्तमान सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला की शिकायत पर तत्कालीन सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके के खिलाफ धारा 420, 409, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला पंजीबद्ध होने के बाद तत्कालीन अमर सिंह उइके को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन वे ठिकाना बदलकर फरार चल रहे थे। जिनकी घेराबंदी कर भोपाल के एक होटल से सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ में कई नए खुलासे होने की उम्मीद है।

तीन जिलों में खोज, 10 हजार ईमान

आरोप है कि डिंडोरी जिले के आदिवासी विभाग में सहायक आयुक्त रहते हुए उन्होंने 2019 से 2021 तक छात्रवृत्ति घोटाला किया था। अमर सिंह उईके ने डिंडोरी जिले की जिला अदालत में जमानत के लिए भी आवेदन दिया था, जो खारिज कर दिया गया। उइके ने जबलपुर हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका लगाई थी। बताया जाता है कि वो भी खारिज हो गई। FIR के बाद से अमर सिंह उईके की तलाश डिंडोरी पुलिस सिवनी, डिंडोरी, और भोपाल तक होकर आई। इतनी खोज के बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। खोजने के बाद जब अमर सिंह उईके नहीं मिले तो डिंडोरी की पुलिस अधीक्षक ने उन पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था।