Heavy Rain Alert : MP के 40 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, सामान्य से 3% अधिक बारिश हुई!

प्रदेश के पूर्वी इलाके में अतिवृष्टि और बाढ़ की आशंका!

120

Heavy Rain Alert : MP के 40 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, सामान्य से 3% अधिक बारिश हुई!

Bhopal : मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल सहित 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून द्रोणिका और कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। प्रदेश में सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। रविवार को जबलपुर, शहडोल, रीवा, और सागर में अतिवृष्टि और बाढ़ की आशंका है। अन्य जिलों में भी भारी से लेकर मध्यम वर्षा हो सकती है।

IMG 20240728 WA0024

शहडोल, रीवा, और सागर में अतिवृष्टि होने की संभावना जताई गई है। उत्तरी ओडिशा और उससे लगे पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। मानसून द्रोणिका फिर मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके असर से इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़कर कमजोर पड़ गया। वर्तमान में वह हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में उत्तरी छत्तीसगढ़ पर आ गया है। इस सीजन में एक जून से लेकर 27 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में कुल 420.2 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा (407.0 मिमी) की तुलना में तीन प्रतिशत ज्यादा है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तरी ओडिशा एवं उससे आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर अब उत्तरी छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। महाराष्ट्र पर विपरीत हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है। मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, सीकर, ग्वालियर, सीधी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिणी गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी है।