सुप्रसिद्ध लेखक अशोक मनवानी सहित भोपाल की 4 शख्सियत जीवन शैली सम्मान से सम्मानित 

99

सुप्रसिद्ध लेखक अशोक मनवानी सहित भोपाल की 4 शख्सियत जीवन शैली सम्मान से सम्मानित 

 

भोपाल: भोपाल में गत दिनों आयोजित एक समारोह में संयुक्त संचालक जनसंपर्क और सुप्रसिद्ध लेखक

अशोक मनवानी सहित भोपाल की 4 शख्सियतों को जीवन शैली सम्मान से सम्मानित किया गया।

श्री अशोक मनवानी के साथ ही सर्जन डॉ अतुल अग्रवाल, पत्रकार श्री शशांक दुबे और एवरेस्ट की चढ़ाई चढ़ने वाली श्रीमती ज्योति रात्रे को भी इस सम्मान से नवाजा गया। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने इन चारों विभूतियों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

IMG 20240731 WA0017

डा. गांगुली योग विद्यापीठ संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि, जीवन में जिसने योग अपनाया फिर कभी कोई कष्ट उसने नहीं पाया। मेरे सभी सम्माननीय जन जो यहां संस्था से जुड़कर योग को अपने जीवन में अपना कर अपने जीवन को स्वस्थ रख रहे हैं, सभी को बहुत-बहुत बधाई। भोपाल शहर में योग का पर्याय समझे जाने वाले योग गुरु डॉ . गांगुली जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, उन्हें कोटि-कोटि स्मरण करते हैं। हम सभी उनके विचारों को उनके कार्यों को हमेशा भोपाल में और पूरे मध्य प्रदेश में जीवित रखने का काम करेंगे। डॉ. पवन गुरु को भी बहुत-बहुत धन्यवाद जो कि 50 वर्षों से हमारी संस्कृति की एक ऐसी महान विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यहां आने वाली जनमानस वास्तव में इसका लाभ लेकर एक आदर्श जीवन जीने का काम कर रहे हैं। इस संस्था में आने के बाद जो लाभ लोगों को मिला, जो परिणाम उनको दिखाई दिए। इसलिए योग हमारे जीवन और शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।

मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि सभी सम्मानित विभूतियों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के लिए एक आदर्श स्थापित किया है।

विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान अनेक योग साधकों ने अपने योग गुरु डॉक्टर पवन गुरु और श्रीमती ममता गुरु का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय श्रीवास्तव नीलू ने किया।