Weather Alert: भारत के पश्चिम और पूर्व में 2 चक्रवाती हवाओं से मानसून हुआ उग्र, MP में 3- 4 अगस्त को भारी बारिश!

153

Weather Alert: भारत के पश्चिम और पूर्व में 2 चक्रवाती हवाओं से मानसून हुआ उग्र, MP में 3- 4 अगस्त को भारी बारिश!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

Weather Alert: भारत के पश्चिम और पूर्व में 2 चक्रवाती हवाओं से मानसून उग्र हुआ है। इससे मध्य प्रदेश में 3- 4 अगस्त यानी आज और कल भारी बारिश के आसार है।

भारत में इस समय पश्चिम दिशा में राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चक्राकार हवाओं संग बादल दक्षिण पाकिस्तान को भी लपेटे ले रहे हैं। उधर पश्चिमी विक्षोभ के बादल भी तीतर बितर होकर कभी उत्तर तो कभी पश्चिम भारत की तरफ रुख कर रहे हैं।

दूसरी ओर झारखंड में चक्रवाती बादलों का घेरा अभी भी चल रहा है जिसका फायदा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को मुख्य रूप से मिल रहा है। उत्तर पूर्व का मानसून भी मध्य प्रदेश सहित झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडीशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की ओर चलायमान है।

मध्य प्रदेश में तीन और चार अगस्त को पूर्वी दिशा के मानसून और चक्रवाती हवाओं के चलते भारी बारिश होगी। प्रदेश में बादलों का डेरा अगस्त महीने तक रहने की संभावना दिखाई दे रही है।