PSC Scam In CG: कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पर 8 सदस्यीय CBI टीम का छापा

राजेन्द्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का चयन CGPSC में हुआ था!

360
NEET

PSC Scam In CG: कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पर 8 सदस्यीय CBI टीम का छापा

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

बिलासपुर— छत्तीसगढ के बहुचर्चित PSC Scam को लेकर आज सुबह 6 बजे कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पर 8 सदस्यीय CBI टीम ने छापा मारा है।

बताया गया है कि पीएससी घोटाला जांच को लेकर पहली बार CBI की टीम बिलासपुर पहुंची है। आठ सदस्यीय टीम ने सबसे पहले यदुनन्दनगर स्थित राजेन्द्र शुक्ला के पुराने मकान में धावा बोला। इसके बाद CBI की टीम तिफरा परसदा स्थित राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची। सुबह करीब 6 बजे अधिकारियों ने दरवाजे पर दस्तक दिया।

नए मकान का दरवाजा खटखटाने के बाद घर के सदस्य बाहर आए। घर के सदस्यों ने बताया कि राजेन्द्र शुक्ला पिछले दो दिनों से घर से बाहर है। इसके बाद महिला समेत सीबीआई के सभी आठ अधिकारी राजेन्द्र शुक्ला के घर में दाखिल हुए। खबर लिखे जाने तक बन्द कमरे में पूछताछ जारी है।

बता दे कि राजेन्द्र शुक्ला का बेटा स्वर्णिम शुक्ला का चयन CGPSC में हुआ है। CGPSC 2022-23 की परीक्षा को लेकर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे थे। तत्कालीन समय प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा परिणाम का विरोध किया था। मामले में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस सरकार के नेता और अधिकारी अपने रिश्तेदारों का गलत तरीके से चयन करवाया है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।

सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु साव ने साल 2022-23 पीएससी परीक्षा जांच का आदेश दिया। इसी क्रम में सीबीआई की टीम आज कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची। बन्द कमरे में घर के सदस्यों से पूछताछ हो रही है। जानकारी मिली रही है कि राजेन्द्र शुक्ला अधिकारी बेटा इस समय रायुपर में है।

बहरहाल CBI राजेंद्र शुक्ल के घर CBI की जांच जारी है और आज शाम तक कुछ खुलासा होने की संभावना है।