घर खर्च के हिसाब-किताब में भिड़े पिता-पुत्र, बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला

132

घर खर्च के हिसाब-किताब में भिड़े पिता-पुत्र, बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला

भोपाल.  शहर के बजरिया थाना इलाके में घर में खर्च होने वाले पैसों के हिसाब-किताब को लेकर बुजुर्ग पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों घर के बाहर आ गए तथा झगड़ने लगे। इसी दौरान बेटे ने मारपीट करते हुए बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला करते हुए उसके सिर को चबूतरे पर दे मारा। हमला करने के बाद बेटा मौके से भाग निकला।

घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

बजरिया थाना पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय जगदीश लखेरा द्वारका नगर में परिवार के साथ रहते है। उनका परिवार मजदूरी करता है। जगदीश के बेटे सुभाष का परिवार भी साथ में ही रहता है। सुभाष भी मजदूरी करता है। परिवार के खर्च में पैसे देने को लेकर शुक्रवार की रात जगदीश व सुभाष के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों झगड़ते हुए घर से बाहर आ गए। यहां पर गुस्साए बेटे ने पिता जगदीश को जमीन पर पटका तथा उनका सिर चबूतरे पर दे मारा। जिसके कारण वे बुरी तरह से घायल हो गए। हमला करने के बाद बेटा मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सुभाष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।