
Their Faces lit up After Recovering their lost Mobiles : पुलिस ने गुम हुए 11 एन्ड्रायड़ मोबाइलों को ढूंढकर लौटाए!
Ratlam : शहर के माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में CEIR सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से आमजनों के गुम हुए 11 एंड्रायड मोबाइल उन्हें लौटाएं गए। गुम हुए इन मोबाइल की कीमत करीबन 1 लाख 50 हजार रुपए से अधिक हैं।

जिन लोगों के मोबाइल पुलिस ने लौटाएं उनके नाम राजेश पोरवाल (काकड़ीवाला), मुकेश प्रजापत, कादिर खान, राजेश श्रेणीकलाल मांडोत, रियाज अहमद, मोहनलाल वसुनिया, मोहम्मद उस्मान, राखी जैन, रमेशचन्द्र पालीवाल, भेरुसिंह देवड़ा तथा सुनील कुमार देवड़ा हैं। गुम हुए मोबाइल को खोजने में विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी माणकचौक, सउनि. आशीष मांगरिया, अविनाश राठौर (सायबर कार्य), विरेन्द्र बारोङ, चन्दरसिंह मार्को, महिला आरक्षक मेघा राणा, वर्षा पाटीदार, वर्षा कैथवास, भारती, तथा प्रवीणा की सराहनीय भूमिका रहीं!





