Karnataka : भूस्खलन के कारण मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित

209
Karnataka

Karnataka : भूस्खलन के कारण मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित

कर्नाटक के सकलेशपुर और अलूर के समीप लैंडस्लाइड से मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। रेलवे ने रास्ते में फंसे यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया है।क्षेत्र में 26 जुलाई को भूस्खलन के बाद सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई थीं और बेंगलुरु व मंगलुरु के बीच रेल सेवाएं 8 अगस्त को ही फिर से शुरू हुई थीं,एक बार फिर रुकावट आई है.

कर्नाटक के सकलेशपुर और अलूर के समीप भूस्खलन के कारण मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं।

5 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कई यात्री फंस गए। मैसुरु मंडल के सकलेशपुर और बल्लुपेट स्टेशनों के बीच शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे भूस्खलन हुआ।

Also Read: IRS Officers Promotion: CBDT ने 40 अधिकारियों को मुख्य आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया, मिली नई पदस्थापना, 20 अन्य अधिकारियों के हुए तबादले 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मैसुरु मंडल के सकलेशपुर और बल्लुपेट स्टेशनों के बीच शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे भूस्खलन हुआ। दक्षिण पश्चिमी रेलवे के अनुसार, पांच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कई यात्री फंस गए।

प्रभावित रेलगाड़ियों में रेल संख्या 16511 केएसआर बेंगलुरु-कन्नूर एक्सप्रेस, जिसे अलूर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16585 एसएमवीटी बेंगलुरु-मुर्देश्वर एक्सप्रेस, जिसे हासन में रोका गया। ट्रेन संख्या 16586 मुर्देश्वर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16512 कन्नूर-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन सं. 16596 करवार-केएसआर बेंगलुरु पंचगंगा सुपर-फास्ट एक्सप्रेस, जिसे डोनिगल में रोका गया।