T V Somanathan: राजीव गौबा के स्थान पर सोमनाथन कैबिनेट सचिव नियुक्त

323

T V Somanathan: राजीव गौबा के स्थान पर सोमनाथन कैबिनेट सचिव नियुक्त

नई दिल्ली: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में केंद्र सरकार ने शनिवार को टीवी सोमनाथन को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। सोमनाथन भारतीय प्रशासनिक सेवा में तमिलनाडु कैडर में 1987 बैच के IAS अधिकारी है।

इस संबंध में DOPT द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि सोमनाथन को फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में, सोमनाथन वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग के सचिव हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमनाथन इस माह के अंत में वर्तमान कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का स्थान लेंगे तथा नए कैबिनेट सचिव का कार्यभार संभालेंगे। गौबा झारखंड कैडर के 1982 बैच के अधिकारी है।