Refusal from Government Job : मनु भाकर और सरबजीत सिंह का हरियाणा सरकार के नौकरी के ऑफर से इंकार!

जानिए, दोनों क्यों सरकारी नौकरी नहीं करना चाहते!

146

Refusal from Government Job : मनु भाकर और सरबजीत सिंह का हरियाणा सरकार के नौकरी के ऑफर से इंकार!

Indore : पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग में मेडल जीतने वाले मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने हरियाणा सरकार का सरकारी नौकरी का आफर ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि हम मेडल के लिए खेल रहे हैं न कि सरकारी नौकरी पाने के लिए। भारत को सरबजोत सिंह और मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

IMG 20240811 WA0094

हाल ही में दोनों हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इन दोनों को हरियाणा सरकार ने नौकरी का ऑफर दिया। लेकिन, दोनों ही नौकरी करने से इंकार कर दिया है। सरबजोत और मनु ने नौकरी ऑफर न स्वीकार करने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को नौकरी जॉइन करना मुश्किल है। क्योंकि, दोनों मेडल के लिए खेल रहे हैं। मनु और सबरजोत सिंह का कहना है कि वे दोनों गोल्ड मेडल के लिए खेल रहे हैं, न कि नौकरी के लिए। मनु और सबरजोत को खेल विभाग में डिप्टी डारेक्टर की पोस्ट ऑफर की गई थी। इन दोनों से पहले और भी एथलीट्स को नौकरी का ऑफर मिल चुके हैं।

भारत को 6 मेडल मिले

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 6 मेडल जीते हैं। भारत 3 मेडल शूटिंग में मिले। ये तीनों ही ब्रॉन्ज हैं। भारत को एक ब्रॉन्ज मेडल रेसलिंग से मिला हैं। वहीं एक मेडल हॉकी से मिला है। टीम इंडिया को जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल मिला है। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में कमाल दिखाया, हालांकि वे गोल्ड जीतने से चूक गए।

किसे, कितने मेडल मिले

मेडल टैली में चीन सबसे ऊपर है। चीन ने कुल 90 मेडल जीते हैं। इसमें 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज हैं। मेडल टैली में सबसे ज्यादा गोल्ड जीतने वाला देश सबसे ऊपर रहता है। यूएसए दूसरे नंबर पर है। उसने 38 गोल्ड समेत 122 मेडल जीते हैं. इसमें 42 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 18 गोल्ड जीते हैं। उसने कुल 50 मेडल जीते हैं. इसमें 18 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं।