15 अगस्त को मुख्यमंत्री के हाथों राष्ट्रपति का पदक पाएंगे DG लोकायुक्त योगेश चौधरी सहित 50 पुलिस अफसर

253

15 अगस्त को मुख्यमंत्री के हाथों राष्ट्रपति का पदक पाएंगे DG लोकायुक्त योगेश चौधरी सहित 50 पुलिस अफसर

भोपाल: मध्य प्रदेश के 50 अफसर इस स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित होंगे। डीजी लोकायुक्त योगेश चौधरी, एडीजी इओडब्ल्यू शाहिद अबसार, नर्मदापुरम डीआईजी प्रशांत खरे, डीआईजी प्रशासन सत्येंद्र शुक्ला सहित अन्य अफसरों को पदक मिलेगा। इस बार एक आईपीएस सहित सात अफसर और जवानों को वीरता पदक दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन सभी को प्रदेश के मुख्य आयोजन में पदक लगाएंगे।

एसपी राजगढ़ को मिलेगा वीरता पदक
एसपी राजगढ़ आदित्य मिश्रा को इस बार वीरता पदक मिलेगा। वे जब बालाघाट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर थे, तब नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के लिए उन्हें यह पदक दिया जा रहा है। उनके साथ ही इस्पेक्टर अंशुमान सिंह चौहान, रामपदम शर्मा, आशीष शर्मा, रमेश विश्वकर्मा, अतुल कुमार शुक्ला और मनोज कुमार कापसे को वीरता पदक दिया जाएगा।

इन्हें मिलेगा विशिष्ट सेवा के लिए पदक
प्रदेश का मुख्य आयोजन लाल परेड मैदान में होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे पुलिस अफसर और जवानों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित करेंगे। जिसमें विशिष्ट सेवाओं के लिए डीजी लोकायुक्त योगेश चौधरी एडीजी ईओडब्ल्यू मोहम्मद शाहीद अबसार,एडीजी पुलिस फायर आशुतोष राय, एडीजी ए साइ मनोहर, रिटायर्ड आईपीएस मनीष कपूरिया, इंस्पेक्टर अशोक कुमार रघुवंशी सहित अन्य अफसरों को दिया जाएगा।

सराहनीय सेवा वाले ये अफसर होंगे सम्मानित
सराहनीय सेवाओं के लिए आईजी चंबल सुशांत सक्सेना, आईजी इंटेलीजेंस डॉ.आशीष, डीआईजी नर्मदापुरम प्रशांत खरे, डीआईजी एसएएफ जबलपुर अतुल सिंह, डीआईजी प्रशासन सत्येंद्र खरे, डीआईजी मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसपी रायसेन पंकज कुमार पांडे, एसपी लोकायुक्त रामेश्वर सिंह यादव, डीजीपी के स्टाफ आॅफिसर संदेश जैन, एआईजी मलय जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, प्रणय नागवंशी, मनीषा पाठक, दिनेश कुमार कौशल, सुमन गुर्जर सहित अन्य अफसरों और जवानों को दिया जाएगा।