Incharge Minister : आज 32 मंत्रियों में बंटेंगे 55 जिले, नाम और जिले तय, घोषणा कभी भी! 

इंदौर के प्रभारी संभवतः CM होंगे, भोपाल का प्रभार किसे मिलेगा उसे लेकर दो मंत्रियों के नाम! 

191

Incharge Minister : आज 32 मंत्रियों में बंटेंगे 55 जिले, नाम और जिले तय, घोषणा कभी भी! 

    Bhopal : प्रदेश में 55 जिले हैं और मुख्यमंत्री सहित कुल 32 मंत्री। मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के मुताबिक सभी 55 जिलों में 15 अगस्त को झंडा वंदन वहां के प्रभारी मंत्री करेंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों की सूची तैयार कर ली, इसकी घोषणा होना बाकी है। यह भी कहा जा रहा कि अनुशंसा के लिए यह सूची दिल्ली गई है।
बताया मोहन यादव खुद एक जिले के प्रभारी होंगे। संभवतः यह जिला इंदौर हो सकता है। दोनों डिप्टी सीएम और सीनियर मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार सौंपा जा रहा है। इसके अलावा हर मंत्री को एक जिले का प्रभार सौंपने पर विचार विमर्श पूरा हो गया। किस मंत्री को कौन से जिले का प्रभार मिला, ये घोषणा के बाद ही सामने आएगा।

किसे कौन सा जिला मिलेगा, अभी अटकलें  
प्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार बने करीब 7 महीने हो चुके हैं। लेकिन, अभी तक जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त नहीं किए गए। इसके लिए नया फॉर्मूला तय किया गया है और लिस्ट तैयार कर ली गई है। ये सूची दिल्ली भेजे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को उज्जैन के साथ किसी अन्य जिले का प्रभार दिया जा सकता है। भोपाल को लेकर एक अटकल यह भी है कि राजेंद्र शुक्ला को भोपाल का प्रभार दिया जा सकता है। कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी भोपाल के लिए है। इसके अलावा उन्हें धार का भी प्रभार दिए जाने की संभावना है। प्रहलाद पटेल रीवा समेत किसी और जिले के प्रभारी बनाए  हैं। राकेश शुक्ला को श्योपुर व डिंडौरी जिलों का प्रभार, प्रतिभा बागरी को मऊगंज जिले का प्रभार दिया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस परेड की सलामी और प्रदेश में होने वाले कर्मचारियों के तबादलों की जिम्मेदारी संभालने के लिए मंत्रियों के प्रभार जिलों की सूची तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि इसका बहुत जल्द ऐलान हो जाएगा। माना यह जा रहा है कि डॉ मोहन यादव ने प्रभारी मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इसका ऐलान मंगलवार को कर दिया जाएगा।

प्रभारी मंत्री बनाने को लेकर नया फार्मूला तय किया गया है। इसके मुताबिक डिप्टी सीएम को एक से अधिक जिलों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं नए मंत्रियों को एक से अधिक जिले का प्रभार नहीं दिया जाएगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले झंडा बंधन कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे। इन्हीं के हाथों झंडा भी फहराया जाएगा साथ ही इस मौके पर होने वाली परेड की सलामी भी प्रभारी मंत्री लेंगे।