District Incharge Minister: राज्य शासन ने देर रात जिला प्रभारी मंत्रियों की घोषणा की, देखिए राज्य शासन द्वारा जारी अधिकृत आदेश 

415

District Incharge Minister: राज्य शासन ने देर रात जिला प्रभारी मंत्रियों की घोषणा की, देखिए राज्य शासन द्वारा जारी अधिकृत आदेश 

 

भोपाल: राज्य शासन ने मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य गण को प्रभारी मंत्री के रूप में जिलों का प्रभार सौंप दिया है। इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण और औद्योगिक शहर इंदौर के प्रभारी बने हैं।

IMG 20240813 WA0008 IMG 20240813 WA0010 IMG 20240813 WA0009 IMG 20240813 WA0011 IMG 20240813 WA0012

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और देवास, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सागर और शहडोल, कुंवर विजय शाह रतलाम और झाबुआ,कैलाश विजयवर्गीय सतना और धार, प्रहलाद सिंह पटेल भिंड और रीवा, राकेश सिंह छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम, करण सिंह वर्मा मुरैना और सीवनी, उदय प्रताप सिंह बालाघाट और कटनी,संपत्तिया उइके सिंगरौली और अलीराजपुर,तुलसीराम सिलावट ग्वालियर और बुरहानपुर, रामनिवास रावत मंडला और दमोह, ऐदल सिंह कंसाना दतिया और छतरपुर, निर्मला भूरिया मंदसौर और नीमच, गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर और गुना, विश्वास सारंग खरगोन और हरदा, नारायण सिंह कुशवाहा शाजापुर और निवाड़ी, नागर सिंह चौहान आगर और उमरिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी और पांढुर्णा,राकेश शुक्ला शिवपुरी और अशोक नगर, चेतन कश्यप भोपाल और राजगढ़, इंदर सिंह परमार पन्ना और बड़वानी, कृष्णा गौर सीहोर और टीकमगढ़, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी खंडवा, दिलीप जायसवाल सीधी, गौतम टेटवाल उज्जैन, लखन पटेल विदिशा और मऊगंज, नारायण सिंह पवार रायसेन, नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल,प्रतिमा बागरी डिंडोरी,दिलीप अहिरवार अनूपपुर और श्रीमती राधा सिंह मेहर की प्रभारी मंत्री बनाई गई हैं।

बता दे की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की थी कि 15 अगस्त को प्रभारी मंत्री ही झंडा फहराएंगे और तदनुसार राज्य शासन ने कल देर रात इन मंत्रियों की घोषणा कर दी।