Theft in a Posh Area : जयवर्धन सिंह के दफ्तर में चोरी, 12 हजार नकद गए, एक संदिग्ध को पकड़ा!

CBI दफ्तर से 100 मीटर की दूरी पर हुई इस चोरी से गश्त पर उंगली उठी!

185
Theft in a Posh Area

Theft in a Posh Area : जयवर्धन सिंह के दफ्तर में चोरी, 12 हजार नकद गए, एक संदिग्ध को पकड़ा!

Bhopal : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह के ऑफिस में चोरी हो गई। चोर वहां रखा केश चुरा ले गए। बताया गया कि कुछ गोल्ड भी रखा था, वह भी चोरी हो गया। जयवर्धन सिंह को चार इमली इलाके में सरकारी बंगला आवंटित हुआ है, यहीं उनका ऑफिस भी है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें ₹12 हजार की चोरी की जानकारी है।

Also Read: JUDA Strike : कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में MP में JUDA की बेमुद्दत हड़ताल! 

हबीबगंज थाने के प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। उस आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। उनकी पहचान की जा रही है। एक संदिग्ध को पकड़ा गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि 12 हजार चोरी जाने की पुष्टि की। इसके अलावा और कोई सामान चोरी नहीं हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

IMG 20240816 WA0177

दिग्वियय सिंह ने हमला बोला 

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में लिखा ‘जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा। जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई। भोपाल पुलिस से क्या उम्मीद करें?’

Also Read: FIR Against Teacher : छात्राओं के कपड़े उतराकर मोबाइल ढूंढने वाली टीचर के खिलाफ FIR दर्ज!

जयवर्धन सिंह का बंगला CBI दफ्तर के करीब 

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह चार इमली स्थित डी-21 बंगले में रहते हैं। उनका सरकारी बंगला सीबीआई दफ्तर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि, जिस इलाके में चोरी हुई, वहां पर मंत्रियों से लेकर कई बड़े अधिकारी रहते हैं और शहर के सबसे ज्यादा अतिविशिष्ट इलाकों में चार इमली क्षेत्र गिना जाता है। इसके बावजूद वहां चोरी होने से पुलिस पर उंगली उठ रही है।