Heavy Rain : मध्यप्रदेश और गुजरात समेत 6 राज्यों में अगले 3 दिन IMD की भारी वर्षा की चेतावनी!

गुजरात के कई शहरों में जमकर बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ!

717

Heavy Rain : मध्यप्रदेश और गुजरात समेत 6 राज्यों में अगले 3 दिन IMD की भारी वर्षा की चेतावनी!

New Delhi : भारतीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड में अगले तीन दिन में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बना दबाव का क्षेत्र अधिक दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है जिसके कारण अगले दो-तीन दिन में दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

IMG 20240826 WA0056

आईएमडी ने 26 अगस्त को मध्यप्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे और 27 अगस्त को दक्षिण राजस्थान में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, निकटवर्ती पाकिस्तान, उत्तर महाराष्ट्र और उत्तरपूर्वी अरब सागर में 26 अगस्त को 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इनकी रफ्तार 27 और 28 अगस्त को बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

IMG 20240826 WA0056 IMG 20240826 WA0055 IMG 20240826 WA0054

गुजरात में भारी बारिश 

गुजरात के कई शहरों में जमकर बारिश हुई, जिसके बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई शहरों में जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मोरबी में एक ट्रॉली के पलट जाने के बाद 17 लोग फंस गए जिनके लिए बचाव कार्य जारी है। अहमदाबाद सहित कई शहरों में भारी बारिश हुई है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने और अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

गुजरात, पाकिस्तान और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में 30 अगस्त तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भी 26 अगस्त को समुद्र की स्थिति बिगड़ने के आसार है। आईएमडी ने मछुआरों को 30 अगस्त तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, खासकर गुजरात, पाकिस्तान और महाराष्ट्र के तटों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। छोटे जहाजों और अन्वेषण और उत्पादन ऑपरेटरों को मौसम के घटनाक्रम पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।

आईएमडी ने खासकर शहरी इलाकों में बाढ़, सड़क बंद होने और जलभराव की भी चेतावनी दी है। भूस्खलन और बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचने का भी खतरा है।