Weather Update: गुजरात में आज भी धुंआधार बारिश, MP में 28 सितंबर तक है मानसून, 5 अक्टूबर तक होगी विदाई

297

Weather Update: गुजरात में आज भी धुंआधार बारिश, MP में 28 सितंबर तक है मानसून, 5 अक्टूबर तक होगी विदाई

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत का पश्चिमी चक्रवात 4 दिन बाद मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग से लगभग विदा हो चुका है जो गुजरात में आज पूरी तरह से हावी रहेगा। भारी बारिश गुजरात में कल से चल रही है और आज भी रहेगी। यहां से बादल पाकिस्तान और अरब सागर की ओर बढ़ रहे हैं, इसका हल्का प्रभाव महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम दिशा में आज भी रहेगा जहां बारिश हो सकती है।

इधर उत्तर – पूर्व दिशा भूटान, नेपाल से बादलों के आने का क्रम जारी है। भारत की तरफ वे उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिसा और पूर्वी राज्यों की ओर आ रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में मानसून की आवक बनी हुई है और अगले 24 घंटे में तेलंगाना आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल की ओर बढ़ेंगे। वैसे आज तमिलनाडु के चेन्नई सहित उत्तरी भाग में बारिश होगी और कर्नाटक के दक्षिणी भाग में।

मध्य प्रदेश में आज पश्चिमी भाग में चक्राकार बादल धीरे-धीरे विदा हो जाएंगे, जिससे धूप खिलेगी। जबकि उत्तरी भाग में भारी बारिश का दौर चल सकता है, जहां बादल उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और झारखंड से प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए मध्य प्रदेश में मानसून के दो रूप देखने को मिलेंगे। उत्तर पूर्वी भाग में दिन में और पश्चिमी भाग में शाम को बारिश का नजारा देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला 28- 29 सितंबर तक चल सकता है। 5 से 6 अक्टूबर के बीच में पूरी तरह से मानसून विदा हो जाएगा और सामान्य दिनों की तरह धूप खिलने लगेगी।