Lokayukta in Action : रतलाम नगर निगम कार्यालय पहुंची लोकायुक्त टीम, सड़क निर्माण से जुड़ी फाइलें की जब्त, मचा हड़कंप!

1082

Lokayukta in Action : रतलाम नगर निगम कार्यालय पहुंची लोकायुक्त टीम, सड़क निर्माण से जुड़ी फाइलें की जब्त, मचा हड़कंप!

Ratlam : रतलाम नगर निगम कार्यालय में गुरुवार दोपहर अचानक लोकायुक्त की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार लोकायुक्त टीम सीधे निगम के लोक निर्माण विभाग में पहुंची थी। टीम ने अधिकारियों से रतलाम शहर में बनी सड़कों की फाइलें मंगवाई।

बता दें कि शहर के एक जागरूक पत्रकार और समाजसेवी ने रतलाम शहर में बनी कुछ सड़कों में अनियमितता व भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत लोकायुक्त में की थी।

शिकायत की जांच करने टीम की सदस्य लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के साथ रतलाम पहुंचे। सीधे नगर निगम के लोक निर्माण शाखा में पहुंचे।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लोकायुक्त पुलिस टीम ने जिन सड़कों की शिकायत हुई, उनसे जुड़ी फाइल मांगी, दस्तावेज जांचें। करीब 1 घंटे तक टीम नगर निगम में मौजूद रही।

WhatsApp Image 2024 08 29 at 18.36.12 1

पता चला है कि शहर में गणेश देवरी, चांदनीचौक, घास बाजार, शमशान रोड सहित कुछ मार्गों पर बनी सड़कों को लेकर शिकायत लोकायुक्त एसपी को प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया कि ये सड़कें घटिया क्वालिटी से निर्माण किया है। समय से पहले ही उखड़ने लगी हैं। सूत्रों की मानें तो लोकायुक्त इसी शिकायत की जांच करने आई थी।

जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इस संबंध में नगर निगम की जिम्मेदार अधिकारियों व इंजीनियरों ने अभी तक क्या कार्रवाई की।

दूसरी मर्तबा लोकायुक्त टीम पहुंची नगर निगम!

नगर निगम में लोकायुक्त की टीम दूसरी बार आई है। इसके पूर्व राजीव गांधी सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले में टीम आई थी।दस्तावेज व अन्य जानकारी लेकर गई थी। और आज फिर सड़कों की शिकायत पर जांच करने रतलाम स्थित नगर निगम कार्यालय में पहुंची थी टीम!