WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Ajay Shah Passes Away : वयोवृद्ध कांग्रेस नेता राजा अजय शाह का कैंसर के कारण निधन!

WhatsApp Image 2024 08 30 At 19.38.11

Ajay Shah Passes Away : वयोवृद्ध कांग्रेस नेता राजा अजय शाह का कैंसर के कारण निधन!

शनिवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार मकड़ाई में किया जाएगा!

Timarni : वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय शाह का शुक्रवार को निधन हो गया। मकड़ाई रियासत के राजा का इंदौर में इलाज के दौरान निधन हुआ। वरिष्ठ कांग्रेसी के निधन पर पार्टी में शोक व्याप्त है। स्व अजय शाह आदिवासियों की सिराली मकड़ाई रियासत से जुड़े थे। वे टिमरनी के कांग्रेसी विधायक अभिजीत शाह और खुदिया के सरपंच राहुल शाह के पिता हैं। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता डॉ विजय शाह उनके भाई हैं। विजय शाह के अलावा उनके भाई धनंजय शाह पुलिस अफसर हैं। जबकि, एक अन्य भाई टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह हैं।

परिवार के सूत्रों के अनुसार राजा अजय शाह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इंदौर में शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका दुखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही टिमरनी, सिराली, मकड़ाई क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

वरिष्ठ नेता के निधन से प्रदेश कांग्रेस में भी शोक छा गया। वे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे। अंतिम दर्शन के लिए अजय शाह का शव राजमहल खुदिया लाया गया है। शनिवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार मकड़ाई में किया जाएगा। टिमरनी के विधायक अभिजीत शाह ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पिता के दुखद निधन की जानकारी दी।