Tankha vs VD Sharma: सांची दुग्ध संघ को लेकर राजनीति गरमाई,विवेक तन्खा पर बरसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

290
संगठन को मोदी कसौटी पर खरा साबित करने की कवायद में विष्णु...

Tankha vs VD Sharma: सांची दुग्ध संघ को लेकर राजनीति गरमाई,विवेक तन्खा पर बरसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

भोपाल:सांची दुग्ध संघ को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। इस संबंध में राज्यसभा सदस्य एवं विवेक तन्खा के बुधवार को आए बयान पर गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए तन्खा के बयान को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दूध के प्रायवेट प्लेयर्स के साथ खड़ी हो गई है।

वीडी शर्मा ने कहा कि इस मामले पर विवेक तन्खा झूठ बोल रहे हैं। इतने बड़े वकील होने के बाद वे बिना किसी तथ्य और जानकारी के आरोप लगा रहे हैं । शर्मा ने कहा कि दुग्ध संघ को प्रदेश में किसी दूसरे को नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश को बदनाम कर रही है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड किसी राज्य का नहीं, केंद्र की संस्थान है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट डेयरी सेक्टर में डेवलपमेंट के लिए काम कर रहा है। कांग्रेस दूध के प्रायवेट प्लेयर्स के साथ खड़ा दिखाई देकर विरोध करने में लगी है।

*यह दिया था विवेक तन्खा ने बयान*

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट डेयरी डेवलपमेंट का एमओयू नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ हुआ है। इस एमओयू को लेकर विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सांची मिल्क प्रॉडक्ट्स मध्य प्रदेश का ब्रांड है। बैकडोर से सांची का टेकओवर हो रहा है। अमूल पिछले काफी समय से मध्य प्रदेश में अपना विस्तार करना चाह रहा है, उसने बड़ा प्लांट भी स्थापित किया, लेकिन रास्ता नहीं मिल रहा था। मध्य प्रदेश सरकार मत घुटने टेकिए। वहीं उन्होंने यह भी लिखा कि गुजरात का प्रसिद्ध ब्रांड अमूल पीछे के दरवाजे से टेक ओवर कर रहा है। कर्नाटक के नंदिनी के साथ ही यही प्रयास हुआ था। प्रदेश सरकार चाहे तो घुटने टेक दे, लेकिन प्रदेश की जनता इसका विरोध करेगी