Weather Update: चक्रवात का कहर 4 राज्यों में,MP के दक्षिण – पश्चिम हिस्से में बारिश होगी

5291

Weather Update: चक्रवात का कहर 4 राज्यों में,MP के दक्षिण – पश्चिम हिस्से में बारिश होगी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत की पूर्व दिशा में चक्रवात का केंद्र बिंदु पश्चिमी बंगाल है, यहां से चक्रवात का घेरा झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिसा तक फैला हुआ है जहां घनघोर बारिश चल रही है। आंशिक रूप से असम सहित पूर्वी राज्य में असर हो रहा है।

मध्यप्रदेश में चक्रवात का असर मामूली है जो केवल उत्तर पूर्व भाग में है। लेकिन दक्षिण पश्चिम दिशा से आ रहे बादल प्रदेश के दक्षिण -पश्चिम भाग में आज वर्षा कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में भी आज मुंबई सहित पश्चिमी भाग में बारिश होगी। दक्षिण राज्यों में हल्के बादल छाएंगे। गुजरात और राजस्थान में धूप खिलेगी।