Ali Raza Rizvi: Ex IAS पूर्व केंद्रीय सचिव अली रजा रिजवी बनाए जा सकते है PESB के मेंबर!

1160

Ali Raza Rizvi: Ex IAS पूर्व केंद्रीय सचिव अली रजा रिजवी बनाए जा सकते है PESB के मेंबर!

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी पूर्व केंद्रीय सचिव अली रजा रिजवी सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) के मेंबर बनाए जा सकते है। रिज़वी 31 जुलाई को ही सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए है।

बता दें कि PESB में सदस्य का पद तब से खाली पड़ा है जब से शैलेश (Retired IAS: 1985: AM) ने कुछ महीने पहले अपना कार्यकाल पूरा किया है।

PESB में सदस्य की नियुक्ति इसलिए जरूरी हो गई है क्योंकि अगले कुछ हफ्तों में और भी पद खाली हो जाएंगे। अध्यक्ष और सबसे वरिष्ठ सदस्य मल्लिका श्रीनिवासन का कार्यकाल नवंबर में समाप्त होगा जबकि सदस्य अमरजीत सिन्हा (Retired IAS:1983: BH) का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होगा।