Rape of Minor in School : भोपाल में 3 साल की बच्ची से स्कूल में दुष्कर्म किया, आरोपी टीचर गिरफ्तार!

बच्ची की मां ने FIR दर्ज कराई, स्कूल प्रबंधन ने जानकारी होते हुए कार्रवाई नहीं की!

755

Rape of Minor in School : भोपाल में 3 साल की बच्ची से स्कूल में दुष्कर्म किया, आरोपी टीचर गिरफ्तार!

Bhopal : प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई। वह जिस स्कूल में पढ़ती है उसी स्कूल के टीचर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां ने जब स्कूल में शिकायत की तो प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।

जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर को एक महिला कमला नगर थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मेरी साढ़े तीन साल की बच्ची स्कूल से घर आई। उसे शरीर के निचले हिस्से में परेशानी हो रही थी। वह बार-बार परेशानी की ओर इशारा कर रही थी। उसे चलने में भी परेशानी हो रही थी। जब मैंने उसके शरीर की जांच की तो मुझे उसे नाजुक अंगों पर चोट के निशान दिखे। ये देख मैं चौंक गई। मैं इस शिकायत को लेकर स्कूल प्रबंधन के पास पहुंची। मैंने प्रबंधन को आरोपी टीचर का नाम भी बताया। लेकिन, उन्होंने मेरी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।’

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को इस संबंध में शिकायत मिली थी। पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर जानकारी जुटाई, जहां आरोपी कासिम रेहान आईटी का शिक्षक है। बच्ची की मां ने शिकायत में बताया, दो दिन पहले बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट पर आए चोट के निशान दिखे थे। बाद में वह स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पहुंची और संबंधित शिक्षक का नाम भी बताया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

केस दर्ज कर गिरफ्तार किया   

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी स्कूल शिक्षक पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।