Arrived at Wrong Place : उतरना था दिल्ली, पहुंच गए इंदौर, अब इन 2 पाक नागरिकों को आज वापस शारजाह भेजा जाएगा!

जानिए, क्या है यह पूरी घटना!

307

Arrived at Wrong Place : उतरना था दिल्ली, पहुंच गए इंदौर, अब इन 2 पाक नागरिकों को आज वापस शारजाह भेजा जाएगा!

Indore : शारजाह से भारत आए पाकिस्तान मूल के दो लोगों को दिल्ली में उतरना था। लेकिन, भूलवश या किसी अन्य वजह से वे इंदौर पहुंच गए। क्योंकि, यह फ्लाइट शारजाह से दिल्ली होते हुए इंदौर आती है। अब इन दोनों यात्रियों को आज देर रात इंदौर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट से वापस भेजा जाएगा। वीजा नियमों के चलते उन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीपी सेठ के मुताबिक, उन्हें गुरुवार रात शारजाह जाने वाली फ्लाइट से भेज दिया जाएगा। अभी एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही ठहराया गया है। बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

बताया गया कि ये दोनों यात्री मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से यूएई के शारजाह से आए थे। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इनके नाम विक्की कुमार और पूनम कुमारी है। वीजा शर्तों के अनुसार इन्हें शारजाह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। इसके बाद वे भारत में कहीं भी जा सकते थे। दोनों यात्रियों की वापसी भी दिल्ली एयरपोर्ट से ही होना थी। जबकि, यह दोनों यात्री इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर पहुंच गए।

पाकिस्तानी नागरिक सीधे इंदौर नहीं उतर सकते। आशंका है कि वे ट्रैवल एजेंट या खुद अपनी गलती से परेशान हुए हैं। इन दोनों यात्रियों ने दिल्ली का वीजा लिया था, लेकिन इंदौर की उड़ान का टिकट करवा लिया। इस कारण इन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। नियम के मुताबिक, कोई भी पाकिस्तानी नागरिक हवाई मार्ग से सीधे इंदौर नहीं उतर सकता। उसे निर्धारित एयरपोर्ट्स पर ही उतरना होगा। एजेंट ने इनका दिल्ली की बात करके इंदौर का टिकट करा दिया। इस कारण इन्हें रोक लिया गया।