Tension in Maksi : मक्सी में दो पक्षों में तनाव के बाद पथराव और फायरिंग, 5 घायल!

स्थिति नियंत्रण में, भारी पुलिस बल तैनात, घायलों को इंदौर भेजा गया!

2007

Tension in Maksi : मक्सी में दो पक्षों में तनाव के बाद पथराव और फायरिंग, 5 घायल!

 

Shajapur : जिले के मक्सी कस्बे में पक्षों में तनाव होने की जानकारी मिली। विवाद के बाद इनमें पथराव और गोलियां भी चली। बुधवार देर शाम ये घटना हुई, जिसके बाद शहर में तनाव और दहशत हुआ। सभी बाजार बंद हो गए यहां भारी पुलिस बल तैनात है। पथराव और फायरिंग में 4-5 लोगों के घायल होने और एक शख्स की मौत की खबर सामने आई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। राहत की बात ये है कि पुलिस ने मामला शांत करवा दिया है और स्थिति नियंत्रण में है। फिर भी दोनों ही पक्षों में तनाव बना हुआ है।

मक्सी में बुधवार रात नगरपति हनुमान मंदिर के पास पुराने थाने के सामने अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली। लोगों ने बताया कि घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत की सूचना भी मिली, इसकी पुष्टी नहीं हुई। चार घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।

अचानक हुए विवाद के बाद मक्सी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह बंद हो गया। रात को हुए इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मक्सी पुलिस सहित जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल को मौके पर पहुंच गया।

क्यों हुई ये तनाव की घटना
मक्सी में सोमवार को देर रात बल्डी मोहल्ले पर भाजपा सदस्यता अभियान चला रहे युवक समीर मेव पर इसी मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी और रॉड से हमला कर दिया था। मारपीट की सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी यहां एकत्रित हो गए। कुछ देर तक यहां तनाव की स्थिति बनी रही। फिर दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर पहुंच गए। विवाद की सूचना के बाद शाजापुर जिला मुख्यालय से चार थानों के पुलिस बल ने मक्सी पहुंचकर कानून व्यवस्था को संभाला।

घायल इंदौर रेफर किए गए
इस विवाद में जमकर फायरिंग हुई जिसमें 5 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने अमजद (40) पिता मजीद खां को मृत घोषित कर दिया। जबकि, भर्ती किए गए घायलों में जुनैद खां (45) पिता साबीर खां, इकबाल खां (48) पिता मुनव्वर खां, अल्ताफ (26) पिता साजिद और अबु अजहर (24) पिता साबिर को इंदौर रेफर किया गया।