Vasundhara Raje : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वसुंधरा राजे का नाम आगे बढ़ा!

संघ की पहली पसंद संजय जोशी, दूसरी वसुंधरा राजे!

276

Vasundhara Raje : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वसुंधरा राजे का नाम आगे बढ़ा!

New Delhi : राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती हैं। इसे लेकर राजस्थान की सियासत में हलचल तेज है। बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए संघ की पहली पसंद बन गया। वसुंधरा राजे खेमे में इस खबर से खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर वसुंधरा राजे को अग्रिम बधाइयां भी मिलने लगी।

वसुंधरा राजे के अलावा संघ की तरफ से संजय जोशी का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए रखा गया था। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से शिवराज सिंह चौहान के नाम को आगे किया गया। लेकिन, संघ सिर्फ वसुंधरा राजे के नाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त नाम मान रहा है। पार्टी की ओर से फैसला क्या होगा, यह देखना होगा।

वसुंधरा राजे राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। साल 2003 से 2008 तक और साल 2013 से 2018 तक वह राजस्थान की सीएम रहीं। केंद्र में भी वसुंधरा राजे ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं, फिलहाल वह बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर हैं। ऐसे में अगर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वसुंधरा राजे का यहां पर प्रमोशन होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से वह अध्यक्ष बनेंगी।

झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित होती आ रही हैं। साल 2023 में भी वह विधायक निर्वाचित हुई हैं। वसुंधरा राजे 5 बार लोकसभा सांसद बन चुकी हैं। 1985 से वह सक्रिय राजनीति में हैं। बता दें कि 8 मार्च 1953 को वसुंधरा राजे का जन्म था। वह राजमाता विजयाराजे सिंधिया की वह बेटी हैं। उनके बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं।