Flood Havoc in Nepal:कई भारतीय फंसे, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

147

Flood Havoc in Nepal:कई भारतीय फंसे, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में बाढ़ ने भयानक तबाही मचायी है। बाढ़ और भारी बारिश के चलते भूस्खलन के कारण काफी लोग फंसे हुए हैं। नेपाल में आई बाढ़ में काफी संख्या में भारतीय नागरिक भी फंसे हुए हैं।

उनकी सुरक्षित वापसी के लिए भारतीय दूतावास लगातार प्रयास कर रहा है। फंसे हुए भारतीय लोगों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए हैं। इन पर किसी भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है।

दूतावास ने बताया कि वह बाढ़ के कारण फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

नेपाल में बाढ़ का कहर: कई पुल ढह गए और बाढ़ के पानी में बह गए, भयावह दृश्य सामने आए | देखें – इंडिया टीवी

इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कर सकते हैं संपर्क

नेपाल में भारतीय दूतावास ने सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं। नेपाल में भारतीय दूतावास ने एक्स पर इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। दूतावास ने लिखा: नेपाल में भारतीय नागरिक जिन्हें सहायता की आवश्यकता है वे आपातकालीन नंबरों (व्हाट्सएप के साथ) पर संपर्क कर सकते हैं: +977-9851316807- [इमरजेंसी हेल्पलाइन] +977-9851107021- [अटैची (कांसुलर)] +977-9749833292 – [एएसओ (कांसुलर)]।नेपाल में बाढ़ का कहर, जन-जीवन प्रभावित, अब तक 200 लोगों की मौत

नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा कि नेपाल में रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी क्षति हुई है। हमारी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ है। हम फंसे हुए नागरिकों की जानकारी हासिल कर रहे हैं। नेपाल के अधिकारियों केसाथ मिलकर फंसे हुए भारतीयों से संपर्क कर उनको सुरक्षित निकालने के प्रयास में हैं।

नेपाल में बाढ़ के चलते 193 की मौत

नेपाल के गृह मंत्रालय ने अपडेट दिया है कि बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 193 लोगों की मौत हो चुकी है। काफी लोग लापता हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषि राम तिवारी ने बताया कि 31 लोग अभी भी लापता हैं। देश भर में विभिन्न स्थानों से 4500 लोगों को बचाया गया है। पीड़ितों को भोजन और अन्य इमरजेंसी राहत सामग्री प्रदान की गई है। घायलों का कैंप में इलाज चल रहा है।