WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील में टेकऑफ के बाद फटा फ्लाइट का इंजन, 272 यात्री थे सवार,डेल्टा फ्लाइट के इंजन से निकलने लगीं आग की चिंगारियां!

407

ब्राजील में टेकऑफ के बाद फटा फ्लाइट का इंजन, 272 यात्री थे सवार,डेल्टा फ्लाइट के इंजन से निकलने लगीं आग की चिंगारियां!

ब्राजील से अटलांटा जा रही डेल्टा एयर लाइन्स की फ्लाइट DL 104 को रविवार शाम, 30 मार्च को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. यह फ्लाइट साओ पाउलो से रवाना हुई थी और हर्ट्सफील्ड-जैकसन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रही थी. टेक-ऑफ के तुरंत बाद बाएं इंजन में तकनीकी समस्या के कारण क्रू ने फ्लाइट को वापस लौटाने का निर्णय लिया.

 

एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद फ्लाइट के इंजन से आग निकलते दिख रही थी. यह दृश्य इस गंभीर स्थिति को उजागर करता है. फिलहाल, आग लगने का सही कारण पता नहीं चला है और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस मामले में दक्षिण अमेरिकी अधिकारियों पर निर्णय टाल दिया है.

 

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो किसी यात्री द्वारा बनाना गया है, जो जाहिर तौर पर फ्लाइट के टेकऑफ को रिकॉर्ड कर रहा था। लेकिन जैसे ही फ्लाइट के पहिए रनवे से ऊपर उठे, उसके पंख के नीचे से चिंगारियां उठने लगीं।

यह देखकर यात्री घबरा गए। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘यरबस A330-300 सुरक्षित रूप से उतर गया और ARFF (विमान बचाव और अग्निशमन दल) ने उसे संभाला, जिसके बाद यात्रियों को बसों से टर्मिनल तक पहुंचाया गया।’ इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।