Weather Update: MP में आज बारिश नहीं, 2 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना

173

Weather Update: MP में आज बारिश नहीं, 2 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश के दो माही मानसून सत्र में पहली बार ऐसा होगा जब प्रदेश के किसी भी हिस्से में आज बारिश लगभग नहीं हो सकेगी। हालांकि प्रदेश को बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्व राज्यों से बादलों की आवक मिल रही है, इसलिए आगामी 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच प्रदेश के उत्तरी भाग को छोड़कर दक्षिण- पश्चिम और कभी कभी पूर्वी भाग में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

 

भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में आज भारी वर्षा असम, अरुणाचल, पश्चिम बंगाल में होने की संभावना है। बिहार, झारखंड में भी बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटे के बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना रहेगी। भारत के दक्षिणी भाग में केरल,कर्नाटक के समुद्र तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है रहेगी।

भारत का उत्तर पश्चिमी भाग पूरी तरह से बारिश विहीन रहेगा, केवल गुजरात तक बादलों की आवक महाराष्ट्र और समुद्री हिस्से से मिलती रहेगी।