Alert at Garba Places: गरबा स्थलों पर 2 पहिया वाहनों से महिला पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, ड्रोन और CCTV की भी रहेगी नजर

नवरात्रि पर्व पर बहनों की सुरक्षा के लिए सीएम ने दिए निर्देश

491

Alert at Garba Places: गरबा स्थलों पर 2 पहिया वाहनों से महिला पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, ड्रोन और CCTV की भी रहेगी नजर

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर बहनों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी जिलों में विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। गरबा स्थलों पर दो पहिया वाहनों से महिला पुलिस करेगी पेट्रोलिग और वहां घूमने वाले मनचलों पर नजर रखेगी। छेड़छाड़ की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी और ऐसे शरारती तत्वों को जेल में डाला जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पूजा स्थलों एवं गरबा स्थलों के आसपास दो पहिया वाहनों से महिला पुलिस बल निरंतर पेट्रोलिंग करेगी तथा बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। महिला बल के सहयोग के लिए अन्य पुलिस बल भी तैनात रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निगरानी के अत्याधुनिक साधन जैसे ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा आदि का भी बहनों की सुरक्षा के उद्देश्य से प्रयोग किया जाएगा।