Weather Update: केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में आज भारी वर्षा, एक बार फिर मुंबई निशाने पर,MP में अगले 36 से 48 घंटों में हलकी वर्षा के आसार

271

Weather Update: केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में आज भारी वर्षा, एक बार फिर मुंबई निशाने पर,MP में अगले 36 से 48 घंटों में हलकी वर्षा के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

हर साल मानसून की शुरुआत दक्षिण राज्यों से होती है। जून माह में उसका पदार्पण मध्य प्रदेश में होता है उसी तर्ज़ पर इस समय दक्षिण से उठकर पहुंचे बादल अब महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश और गुजरात की ओर बढ़ रहे हैं। अभी पश्चिमी हवाओं का रुख दक्षिण से पूर्व की ओर बह रहा है जबकि पूर्व दिशा के बादल दक्षिण में आकर पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर चल रहे हैं। इससे आज केरल, तमिलनाडु, कर्णाटक में भारी वर्षा है जबकि महाराष्ट्र में कई जगह बारिश हो सकती है। एक बार फिर मुंबई निशाने पर होगा।

मध्य प्रदेश और गुजरात के दक्षिण इलाकों में बारिश होगी। अगले कुछ दिनों में इसका फैलाव होगा। मध्य प्रदेश के निचले हिस्से में बादल घने छाएंगे, बारिश की सम्भावना रहेगी। अगले 36 से 48 घंटों में प्रदेश के पश्चिम हिस्सों में भी बूंदा बांदी से लेकर हलकी वर्षा हो सकेगी।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। पंजाब के पश्चिमी इलाकों और जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के पर्वतीय हिस्सों में बारिश होगी।