IAS Officers Transfer: MP में 6 IAS अधिकारियों के तबादले, 2 जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ 

397
Shortage of IAS Officers
Shortage of IAS Officers

IAS Officers Transfer: MP में 6 IAS अधिकारियों के तबादले, 2 जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ 

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज 6 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में 2 कलेक्टरों को हटाकर नई पदस्थापना दी गई है।

IMG 20241010 WA0136 IMG 20241010 WA0142

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2013 बैच के IAS अधिकारी किशोर कुमार कन्याल को कलेक्टर जिला श्योपुर और श्योपुर के कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़ को कलेक्टर निवाड़ी पदस्थ किया गया है। लोकेश 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। निवाड़ी के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को हटा दिया गया है। उन्हें अपर संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल बनाया गया है।

बी राज्य शासन ने 2021 बैच की IAS की प्रतीक्षारत अधिकारी सुश्री सौम्या आनंद को सहायक कलेक्टर जिला शहडोल, कार्तिकेय जायसवाल अवर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास को सहायक कलेक्टर बालाघाट और विशाल धाकड़ अवर सचिव वन विभाग को सहायक कलेक्टर जिला धार पदस्थ किया है। जायसवाल और धाकड़ 2022 बैच के IAS अधिकारी हैं।