Blew Cigarette Smoke at Police : लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य ने राधौगढ़ में पुलिस के साथ बदतमीजी की, मामला दर्ज!

महिला पुलिस अधिकारी पर सिगरेट का धुआं उड़ाया, बेवजह बहस की!

328

Blew Cigarette Smoke at Police : लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य ने राधौगढ़ में पुलिस के साथ बदतमीजी की, मामला दर्ज!

Radhogarh (Guna) : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करने और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो भी वाइरल हुआ। इसमें देखा जा रहा है कि उन्होंने महिला सीओ और टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाया। फिर उनसे बेवजह बहस की। वे पुलिस अधिकारियों से कहते है ‘बेटा मामला अब गरम हो गया है!’

राघौगढ़ में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए रैली और नाटक किए जा रहे हैं। शुक्रवार को केनरा बैंक तिराहे पर कॉलेज स्टूडेंट्स नुक्कड़ नाटक कर रहे थे, तभी पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बेटा आदित्य विक्रम सिंह वहां आ गया। उसने कार्यक्रम को रोकने की बात कही। इसी को लेकर वहां मौजूद पुलिस से उसकी बहस हो गई।

IMG 20241012 WA0052

बीजेपी ने ट्वीट कर निशाना साधा
इस वीडियो के सामने आते ही बीजेपी नेताओं ने आदित्य विक्रम सिंह के बहाने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ‘X’ पर लिखा ‘सिगरेट के ‘धुएं का छल्ला’ बनाकर महिला अधिकारियों पर ‘रंगदारी’ दिखाता दिग्विजय सिंह का भतीजा! देखिये … कांग्रेस के मुख्य परिवारों के बेटों का ‘चाल, चेहरा और चरित्र!’
‘ये हैं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह, जो पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। महिला अधिकारी पर कांग्रेस के विशेष परिवार से होने का धौंस दिखाने के साथ-साथ इनकी आपत्तिजनक भाषा शैली और व्यवहार कांग्रेस के नेताओं के अपराधी और महिला विरोधी चरित्र को बता रहे हैं!’

‘सोचिए, अभ्रदता की सीमा पार कर चुके ये कांग्रेसी नेता, विपक्ष में होने के बाद ऐसी शर्मनाक हरकत कर रहे हैं तो सत्ता में रहकर क्या करते? मध्य प्रदेश की जनता विवेकवान है और इन्हें भलिभांति जानती है! फिलहाल दिग्विजय सिंह के भतीजे पर FIR हो चुकी है. पुत्र चाहे नेता का हो या अभिनेता का, जो भी गलत काम करेगा, भाजपा की ‘मोहन सरकार’ में नहीं बचेगा!’