Femina Miss India 2024 : उज्जैन की निकिता पोरवाल के सिर पर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का ताज!

रेखा पांडे फर्स्ट रनर-अप और आयुषी ढोलकिया सेकंड रनर-अप रहीं!

142

Femina Miss India 2024 : उज्जैन की निकिता पोरवाल के सिर पर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का ताज!

Mumbai : उज्जैन की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया। रेखा पांडे पहली रनर-अप और आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं। 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली निकिता कई सालों से नाटक भी लिख रही हैं। साथ ही वे एक्ट्रेस भी हैं।

IMG 20241017 WA0021

एक्स मिस इंडिया 2023 की नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया। जबकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। फेमिना मिस इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर निकिता की कई तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का ग्रैंड फिनाले बुधवार रात मुंबई में हुआ। पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने इस दौरान शानदार परफॉर्मेंस दी और रनवे पर अपनी खूबसूरती का जलवा भी दिखाया। इस मौके पर अभिनेत्री नेहा धूपिया, डांसर राघव जुयाल और कई अन्य हस्तियां भी मौजूद थे।

IMG 20241017 WA0023

अनुषा दांडेकर फेमिना मिस इंडिया 2024 की जूरी पैनल का हिस्सा बनीं। 30 राज्य से फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में टक्कर देने के लिए आए। विजेता निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।