Team India’s Minimum Score : न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया 46 रन पर ढेर, 5 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज!

टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके!

205
Team India's Minimum Score

Team India’s Minimum Score : न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया 46 रन पर ढेर, 5 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज!

Bengaluru : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पहली पारी में महज 46 रनों पर ढेर हो गई। बेंगलुरू की जिस पिच पर रनों का अंबार लगता है वहां टीम के 5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। विराट कोहली, केएल राहुल, जडेजा, अश्विन और सरफराज खान का खाता नहीं खुला।

Also Read: CM Helpline : CM हेल्पलाइन में भोपाल की 21 हजार शिकायतें लंबित, 28 को समीक्षा होगी! 

न्यूजीलैंड के दो तेज गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरौर्के ने मिलकर टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हेनरी ने 5 विकेट हासिल किए जबकि भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे ओरौर्के ने 4 विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ इतने कम स्कोर पर सिमटने के बाद टीम इंडिया के नाम पांच ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हुए जो दुनिया की कोई भी टीम अपने नाम नहीं चाहेगी।

IMG 20241017 WA0037

टीम इंडिया भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। 38 साल पहले वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में महज 53 रन पर ऑल आउट हुई थी। अब ये अनचाहा रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो गया है। भारतीय सरजमीं पर ये किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर भी बन गया। 2021 में मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ 62 पर ढेर हुई थी। लेकिन, अब इसी टीम ने भारत को 46 पर समेट दिया। 46 रन टीम इंडिया का भारतीय सरजमीं पर सबसे छोटा स्कोर भी हैं। साल 1987 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे।

Also Read: Smriti Irani Returns to TV : 15 साल बाद स्मृति ईरानी की फिर टीवी पर ‘अनुपमा’ शो से वापसी! 

रोहित का फैसला हुआ गलत साबित

78 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा हुआ है कि किसी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी हो और वो इतने कम स्कोर पर सिमट गई हो। इससे पहले साल 1946 में न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट में टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी और ऑस्ट्रेलिया ने उसे 42 रनों पर समेट दिया था।

Also Read: पेशाब मिलाकर आटा गूंथने वाली रीना नामक महिला गिरफ्तार

बेंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। 25 साल बाद भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टीम इंडिया ने ऐसा दिन देखा था। यही नहीं ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू टेस्ट में टीम इंडिया के टॉप 7 बल्लेबाजों में से चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए हों।