Secret of Nidhivan : वृंदावन के ‘निधिवन’ का सच अभी भी एक राज, एक लड़की ने बताई सच्चाई!

घुंघरुओं की आवाज कई बार सुनाई दी, वहां क्या होता है आधी रात को, कोई नहीं जानता!

143
Secret of Nidhivan
Secret of Nidhivan

Secret of Nidhivan : वृंदावन के ‘निधिवन’ का सच अभी भी एक राज, एक लड़की ने बताई सच्चाई!

Mathura : भारत को रहस्यमयी देश कहा जाता है। इसलिए कि देश में आज भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिसका सच नहीं खोजा जा सका है। ऐसा ही एक रहस्य है वृंदावन का निधिवन। माना जाता है कि निधिवन में रात को भगवान श्री कृष्ण 16 लाख 8 हजार गोपियों के साथ रासलीला करने आते हैं। इस पौराणिक मान्यता के चलते रात होने से पहले निधिवन में प्रवेश बंद कर दिया जात है। इसकी वजह यह बताई जाती है, कि यहां रात को कोई रुक नहीं सकता। अगर कोई छुपकर निधिवन में रुकने की कोशिश करता है, तो उसकी या तो मौत हो जाती है, या फिर वो पागल हो जाता है।

निधिवन में आधी रात को आखिर क्या-क्या होता है, इसका खुलासा निधिवन के नजदीक की दीवार के किनारे रहने वाली एक लड़की ने किया। पड़ोस में बने घर के लोगों का दावा है कि उन्हें रात में श्री कृष्ण की रासलीला के घुंघरूओं की आवाज सुनाई देती हैं। इस घर में एक खिड़की है जहां से निधिवन का पूरा नजारा दिखता है। इस घर में रहने वाली टीना ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले वे रात में पढ़ाई कर रही थी। अचानक 3 बार पायल की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनते ही मैंने अपने पापा को बताया। पापा ने मुझसे बोला कोई बात नहीं, तुम सो जाओ भगवान जी है। लड़की ने यह भी दावा किया की ऐसी आवाजें मुझे बचपन में भी आती रही हैं। लड़की ने यह भी कहा कि अगर भाव से देखोगे तो भगवान श्री कृष्ण दिखेंगे भी। लड़की ने बताया कि जब रात को मैंने आवाज सुनी तो मुझे डर लगा पर मैंने खिड़की के नीचे झांककर भी नहीं देखा।

इस घर में लड़की के कमरे में जो खिड़की है, वहां से पूरा निधिवन दिखता है। रात को 12 बजे के बाद भी खिड़की खुली तो रहती है, मगर खिड़की के बाहर कोई भी नहीं झांकता। लड़की ने आगे दावा किया कि शरद पूर्णिमा के दिन सच में भगवान जी आते हैं और रास रचाते हैं। उस दिन अचानक चंद्रमा की रोशनी होती है और सभी पेड़ गोपियां बन जाती हैं।