IAS Alka Tiwari: वरिष्ठ IAS अधिकारी अलका तिवारी हो सकती है झारखंड की अगली मुख्य सचिव 

827

IAS Alka Tiwari: वरिष्ठ IAS अधिकारी अलका तिवारी हो सकती है झारखंड की अगली मुख्य सचिव 

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1988 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी अलका तिवारी को झारखंड का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के वर्तमान मुख्य सचिव एल खियांगटे 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वह भी 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सुश्री तिवारी को झारखंड में उनके मूल कैडर में वापस भेजने के आदेश कर दिए हैं। वापस भेजे जाने से पहले, वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (SCST) की सचिव के रूप में कार्यरत थीं।

यदि सुश्री तिवारी झारखंड की मुख्य सचिव नियुक्त की जाती हैं तो वे सितंबर 2025 में अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर रहेंगी।