WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Foreign Secretary Misri Gets 1 year Extension: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को सरकार ने अगले एक साल तक बढ़ाया 

Foreign Secretary Misri Gets 1 year Extension: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को सरकार ने अगले एक साल तक बढ़ाया 

नई दिल्ली: Foreign Secretary Misri Gets 1 year Extension: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को सरकार ने अगले एक साल तक बढ़ा दिया है।

बुधवार को इस संबंध में DoPT द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को एक साल बढ़ाकर 14 जुलाई 2027 तक या अगले आदेश तक के लिए कर दिया गया है।

बता दें, 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी विक्रम मिसरी को चीन मामलों का जानकार माना जाता है। उन्होंने 2024 में विदेश सचिव का पद संभाला था।

विक्रम मिसरी 2024 से भारतीय विदेश नीति का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उन्होंने भारत सरकार की नीति की जानकारी जनता और पूरी दुनिया के सामने रखी थी। हालांकि, सीजफायर के बाद उन्हें और उनके परिवार को जनता की ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। इसके बाद तमाम वरिष्ठ लोग उनके सपोर्ट में आ गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भरोसेमंद सिपहसलार माने जाने वाले विक्रम मिसरी विदेश सचिव नियुक्त होने से पहले भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। इसके पहले वह 2019 से 2021 तक चीन में भारत के राजदूत के तौर पर काम किया था। इस दौरान हुई गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों देशों की बातचीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान दोनों देशों के रिश्ते काफी खराब हो गए थे।IMG 20260701 WA0192

*भारत के लिए कई जगह किया काम*

इससे पहले 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विक्रम मिसरी 2014 से लेकर 2016 तक स्पेन, 2016 से लेकर 2018 तक म्यांमार में भी भारत के राजदूत के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तान, अमेरिका, जर्मनी, बेल्जियम और श्रीलंका जैसे देशों में भी भारत सरकार के लिए काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें भारत सरकार के तीन प्रधानमंत्रियों (पीएम मोदी, पीएम इंद्र कुमार गुजराल और पीएम मनमोहन सिंह के साथ भी काम करने का सम्मान प्राप्त है।)