Worshiped Lord Ajmid ji : अजमीढ़ जयंती पर मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार ने निकाली विशाल शोभायात्रा!

सैकड़ों की संख्या में हुएं शामिल समाजजन, युवाजन और मातृशक्ति!

308

Worshiped Lord Ajmid ji : अजमीढ़ जयंती पर मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार ने निकाली विशाल शोभायात्रा!

Ratlam : श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज अपने आराध्य देव महाराजा अजमीढ़जी की जयंती पर्व के प्रथम दिन शहर की भरावा की कुई स्थित श्री शेषनारायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली जिसमें पुरुष और महिलाएं नृत्य करते हुए महाराजा अजमीढ़जी की जयंती पर खुशियां मना रहें थे।

IMG 20241019 WA0025 scaled

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः शेषनारायण मंदिर परिसर पर पहुंची जहां पर आराध्य देव महाराजा अजमीढ़जी की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया गया। गुरुवार को ही रात्रि में भरावा की कुई स्थित मंदिर पर महिला मंडल की भजन संध्या आयोजित की गई।

IMG 20241019 WA0026के

बता दें कि शुक्रवार को शहर के उकाला रोड़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर शाम 7 बजे गरबा महोत्सव आयोजित किया गया इसके बाद मां महिषासुर मर्दिनी माता के मंदिर में महिलाओं ने गरबा महोत्सव आयोजित किया। तत्पश्चात खीर प्रसादी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

IMG 20241019 WA0027o

दोनों ही धार्मिक आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, युवाजन तथा मातृशक्ति मौजूद रहें, जिनमें मुख्य रूप से मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज पूर्व अध्यक्ष भगवतीलाल जलोतिया, श्यामलाल कडे़ल, मोहनलाल मींडिया, विजय टांक, भगवतीलाल सनगट, दिलीप कडे़ल, श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास के संस्थापक अध्यक्ष नवनीत जलोतिया, अरविन्द मोदरिया, समाज अध्यक्ष भुपेन्द्र सनगट, युवा मंच अध्यक्ष लक्की सोनी, श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास अध्यक्ष गजाधर जांगलवा (छोटू जोहरी), अखिलेश सहदेव, सचिन ढल्लीवाल, बृजेश सहदेव, गुंजन कडे़ल, गोपाल धुपड़, विनोद बराडिया, मोहित खेजड़़वाल, निलेश सहदेव, हर्षवर्धन सहदेव, श्रेय धुपड़, पवन जलोतिया, महेश सोनी, अमित कडे़ल, सुमित मींडिया, कपूर जलोतिया, मनीष मींडिया, जगदीश मोसाण, ज्ञानेश्वर कडे़ल, दीलीप वर्मा, विठ्ठल जलोतिया, राजेश जांगलवा (जोहरी), गौरांग कडे़ल (क्रीस), किशन जलोतिया, कृष्णा भामा, प्रशांत जांगलवा, संजय बराडिया, उपमन्यु रुणवाल, दिव्यांश सनगट, गगन रुणवाल, राजेश भामा, वाशु रूणवाल, यश मंडावरा, पवन ढल्लीवाल, हेमन्त सारड़ीवाल, हर्ष खजवानीया, वाशु रूणवाल, विजय सारडीवाल आदि मौजूद रहें।

इसके साथ ही रात्रि में उकाला रोड़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर महिलाओं ने गरबा महोत्सव आयोजित कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जहां अहमदाबाद निवासी श्रीमती संगीता सोनी (अखिल भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की पूर्व अध्यक्ष) तथा अन्य महिलाओं का अभिनन्दन किया गया।

महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवी सोनी, तारा देवी कडे़ल, सावित्री देवी, किरण देवी, बरखा मींडिया, ललीता कडे़ल, मोना जलोतिया, सहित बड़ी संख्या में समाजजन, युवा साथी और मातृशक्ति मौजूद थे।